फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विशुनपुर विद्युत उपकेंद्र का ग्रामीणों ने किया घेराव, पुलिस ने समझा बूझकर मामला किया शांत

बछरावां (रायबरेली) । रविवार दोपहर विद्युत उपकेंद्र बिशनपुर के क्षेत्र में आने वाले टेरा फीडर के नंदा खेड़ा गांव के रहने वाले सैकड़ो लोग उपकेंद्र पर विद्युत विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए क्षेत्रीय विद्युत कर्मी के खिलाफ नारीबाजी करने लगे। इसके बाद मामला बढ़ता देख मौजूद उप केंद्र में कर्मचारियों ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण क्षेत्रीय विद्युत कर्मचारी को हटाने तथा रोस्टिंग बंद करने के लिए आने रहे उपभोक्ता पंकज धीरज रमेश सुंदर का कहना था कि उनके गांव के ही बगल का एक संविदा कर्मचारी जो की लाइनमैन के पद पर कार्य कर रहा है वह अपने गांव तक ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर आता है तथा उनके गांव में बिजली आपूर्ति नहीं आती है जिसके लिए वह कई बार शिकायत कर चुके हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद पुलिस ने कर रुकना अपनाते हुए मामला शांत कराया और भरोसा दिलाया कि विवादित कर्मचारी का स्थानांतरण करने को लेकर उनके उच्च अधिकारियों से बात हो गई है तथा अन्य पहलुओं पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है जांच कर कार्रवाई की जाएगी रोस्टिंग के लिए पत्र लिखा गया है जल्द ही व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें