फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दूषित खाना खाने से 40 लोग बीमार, आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए भर्ती

शिवगढ़ (रायबरेली)। तिलक समारोह में शामिल 40 लोग हुए बीमार। सभी को आनन फ़ानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टर अनिल ने इलाज कर घर भेज दिया। शिवगढ़ कस्बे के रहने वाले सुशील गुप्ता पुत्र राजन गुप्ता का बुधवार को तिलक था जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग आमंत्रित थे जिलेदार मैरेज हाल बछरावा में आयोजित तिलक समारोह में सब लोगों ने खाना खाया और देर रात करीब साढ़े बारह बजे कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात डा अनिल और प्रमोद पांडेय ने 40 लोगों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि फ़ूड प्वाइजनिंग के चलते सबको उल्टियां ही रही थी सबको दवा देकर घर भेज दिया। बीमार लोगों में सुमन (30), आदर्श (17) प्रेमा (65) शकीला (46) कुसुम लता (65) ज्ञानेंद्र (35) अजय जायसवाल (36) वर्षा (10) प्रदीप सिंह (32) कुदरत अली (48) मुराद (18) सोनू (50) अंकुश (15) सानवी (6) सचिन (15) साधना (29) दुर्गेश (37) आदि 40 लोग शामिल हैं। डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है किसी को रेफर नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें