फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रांसफार्मर फुंकने और फाल्ट से बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान, शिकायत के बाद भी सुधार नहीं

खीरों (रायबरेली)। फिरोजाबाद मजरे खीरो गांव में बीते कई माह से ट्रांसफार्मर जलने, जर्जर लाइनों के तार टूटकर सड़कों पर गिरने से होने वाले फाल्ट से लोगो के घरों में बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी मनमानी कर समस्या का समाधान करने में रुचि नही ले रहे है जिससे स्थानीय लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। बिजली गुल होने से नाराज गीता पासी , राम दुलारी पासी , देवी चरन पासी , संजय पासी , रामदेव , हंसराज , संजीत , राजकुमार पासी आदि का कहना है कि एक वर्ष पूर्व विद्युत विभाग द्वारा गांव की जर्जर लाइनों में नई केबिल डालकर ठीक करने की कार्ययोजना स्वीकृत हुई थी जिसमें कार्यदायी संस्था यूनिवर्सल की तरफ से गांव में 10-12 खंभे खड़े करने के बाद काम बंद कर दिया गया था। जिससे आए दिन गांव के अंदर तार टूटकर रास्तों में गिर रहे है । लाइनों के तार आपस मे टकराने के कारण बीते एक माह में चार बार ट्रांसफार्मर जल चुका है । जिससे गांव के लोग लगातार अंधेरे में रहने को मजबूर है । गांव के अंदर कई जगहों पर विद्युत पोल टूट जाने से तार रास्ते मे बहुत नीचे लटक रहै है । जिससे उन रास्तो से गुजरने वाले जानवरो , वाहनों , पैदल आने जाने लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। उप खंड अधिकारी खीरो अनमोल डागौर ने बताया की गांव की जर्जर लाइनों को ठीक कराने के लिए विभाग द्वारा कार्ययोजना स्वीकृत करके कार्यदायी संस्था यूनिवर्सल को काम कराने की जिम्मेदारी दी गयी थी । लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा छह माह पूर्व कुछ पोल खड़े करने के बाद काम रोक दिया गया था । जिसके संबंध में विभागीय उच्चधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें