लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड पर आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निकट बुधवार को बाइक सवार दम्पति सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्नाव जनपद के निहालीखेड़ा गांव निवासी रामबाबू (55)पत्नी विमला (52) के साथ बाइक से बेटी के घर रायबरेली जा रहे थे। तभी आधुनिक डिब्बा कारखाना की गेट नंबर 2 के सामने अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से फौरन उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएससी लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।