फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल चलो के लिए जगाई जागरूकता, खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में निकली जागरुकता रैली

खीरों (रायबरेली) खंड शिक्षा अधिकारी खीरों मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बीआरसी खीरों से एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें ब्लाक के 148 परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। बीआरसी खीरों से निकाली गयी। रैली रफीक नगर , खीरों चौराहा , शास्त्री नगर , बरौला , चौधराइन का पुरवा , लालपुर , पांडेय का पुरवा , भीतर गॉव , मेडौली , उन्नत खेड़ा , ढकवा का पुरवा , अस्पताल चौराहा होते हुए वापस बीआरसी पहुंच कर समाप्त हुई । खंड शिक्षा अधिकारी खीरों मुकेश कुमार ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निकाली गई इस जागरूकता रैली का उद्देश्य गत वर्ष के सापेक्ष इस सत्र में 10 प्रतिशत अधिक नामांकन कराना है । जिसके लिए हमारे समस्त प्राथमिक , उच्च प्राथमिक , कंपोजिट विद्यालयो के शिक्षक मेहनत कर रहे हैं ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें