फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल चलो अभियान में दी गई स्कूल जाने की सीख

खीरो (रायबरेली)। विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय बरौंडी व प्राथमिक विद्यालय मथुरा खेड़ा में बुधवार को वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण, स्कूल चलो अभियान व पुस्तक वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी खीरो मुकेश कुमार , विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार , श्याम शरण , सुरभि , सचिन , राजेश कुमार , विश्वनाथ , सरिता , सचिन , संतोष कुमार आदि द्वारा समस्त कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी बच्चों , उनके अभिभावकों का माल्यर्पण के बाद प्रमाण पत्र , मेडल व पुरुष्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान ही विद्यालय के समस्त कक्षाओं के सभी बच्चों को परीक्षाफल व पुस्तक वितरण किया गया । इस मौके पर सेवा निवृत्त शिक्षक नेता दान बहादुर सिंह , रवि शंकर , शिक्षक दुष्यंत सिंह , मनीष कुमार , गोवर्धन प्रसाद ,शशिकांत , मनीषा , शिक्षा मित्र संतोष यादव आदि सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें