फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल; दो की हालत गंभीर

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर गांव में गुरुवार को सहन की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दो परिवारों के घरों के सामने स्थित सहन की भूमि पर मिट्टी डाले जाने को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में एक पक्ष के श्रीपाल और उनके पुत्र शुभम घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के सुरेश और उनके पुत्र विनीत यादव को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रीपाल और विनीत यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें