फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में वीरेंद्र तिवारी बोले- दिल्ली में धरना प्रदर्शन में नहीं थे छात्र

Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Jul 2026 07:44 PM IST

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत बुधवार को कस्बे के एक उत्सव लॉन में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और सांसदों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि दिल्ली में जो छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे थे। वह छात्र नहीं थे, वह अलग-अलग राजनीतिक संगठन के लोग थे। जो कि माहौल को खराब कर रहे थे। पुलिस पर हमला कर रहे थे। सीजेपी का धरना प्रदर्शन चल रहा था। कांग्रेस को लगा कि हमारी जमीन यूपी में खिसक रही है । उसी में अखिलेश यादव को लगा कि यूपी में अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इस कारण कांग्रेस के आमंत्रण पर अखिलेश यादव पहुंचे। कहा कि नीट समेत कई मुद्दों पर सदन में चर्चा करने के लिए सरकार तैयार है। छात्रों के साथ जो खिलवाड़ हुआ है जो दोषी हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी सहित अन्य मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें