फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : रायबरेली में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

आकाश द्विवेदी Updated Fri, 31 Oct 2025 09:08 PM IST

हरीपुर मिर्दहा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एक ट्रैक्टर की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक व उसमें सवार एक बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक चालक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पहरौली गांव निवासी राधे पासी 60 के पुत्र श्यामलाल ने बताया कि उनके पिता अपने पड़ोसी बाइक चालक राजकुमार उर्फ पप्पू (25) के साथ छोटी बेटी मोनी निवासी यूसुफपुर मजरे बहादुरखेड़ा थाना लालगंज के यहां गए थे । जहां से वापस घर आते समय खीरों अतरहर मार्ग पर स्थित गांव हरीपुर मिर्दहा के ट्रैक्टर के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक में पीछे से जोरदार टक्टर मार दी । जिससे बाइक चालक राजकुमार उर्फ पप्पू तथा मेरे पिता राधे पासी सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए । जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मेरे पिता राधे पासी को मृत घोषित कर दिया । जबकि चालक राजकुमार उर्फ पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से मृतक के बेटे श्यामलाल, दिनेश कुमार, फूलचंद्र, जगदीश, बहू मालती, माधुरी, सुनीता, नीलम, बेटी राजूदेवी, बबली, सोनी, मोनी, पोते चन्दन,सूरज, अर्जुन, करन, राज सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि चालक मौके से भाग गया।0जबकि ट्रैक्टर व ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है । परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें