डलमऊ के पूरे रजऊ मजरे मुस्तफाबाद बेलहनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी और उसके पति ने मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के अंदर ही दफना दिया गया था। कई दिनों बाद शव से बदबू आने लगी, जिससे यह मामला उजागर हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर में खुदाई की और शव को बाहर निकाला।