फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में ई-रिक्शा से टकराया ट्रक, एक युवक की मौत पांच लोग घायल

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित अवशानेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के सोमवार को सुबह जलाभिषेक कर ई रिक्शा से वापस आ रहे श्रद्धालु तरौंजा गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के ढेकवा वार्ड निवासी शिवम उर्फ भोलेंद्र चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया, मोहित, अंकित, अमन, आदर्, शशि, मुकेश,रौनक, विवेक सहित नौ लोग रविवार की रात 20 किलोमीटर पैदल चलकर भगवान शिव सावन के प्रथम सोमवार को बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अवशानेश्वर महादेव मंदिर गए थे। सोमवार सुबह दर्शन करने के बाद ई-रिक्शा से घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बांदा बहराइच मार्ग स्थित तरौंजा गांव के पास ई रिक्शा को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा में सवार सभी घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में पांच लोगों को जिला अस्पताल पर कर दिया गया है।शिवम उर्फ भोलेंद्र चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया की मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं अमन,मुकेश,रौनक, मोहित का लखनऊ में इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें