फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, बाढ़ की आशंका

पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते दो दिनों से हो रही वृद्धि के चलते डलमऊ में गंगा चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ ने जलस्तर 97.460 मीटर मापा। यह चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर से 90 सेंटीमीटर कम है। डलमऊ गंगा कटरी क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं। चक मलिक भीटी, जहांगीराबाद, जमाल नगर, मोहद्दीन पुर, अंबहा, बबुरा और पूरे रेवती सिंह जैसे गांव प्रभावित हैं। किसानों ने अपने खेतों से उपयोगी सामान और नलकूप के इंजन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से जहरीले जीव-जंतु खेतों तक पहुंच गए हैं। इससे खेतों की रखवाली करते समय उनके काटने का खतरा बढ़ गया है। उनका कहना है कि यदि जलस्तर लगातार बढ़ता रहा, तो जल्द ही पानी फसलों को डुबोकर आबादी क्षेत्र तक पहुंच जाएगा। उप जिलाधिकारी डलमऊ प्रीति सिंह ने बताया कि आबादी क्षेत्र में पानी खतरे का निशान पार करने के बाद ही पहुंचता है। प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियां व्यवस्थित कर दी हैं। क्षेत्रीय लेखपाल नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें