फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: गल्ला व्यापारी का शव रखकर किया रोड जाम, प्रदर्शन

गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी का शव रखकर परिजनों और व्यापारियों ने बुधवार को सेमरी-सरेनी रोड जाम कर दिया। इस दौरान सभी ने प्रदर्शन किया। पीडि़त परिवार को इंसाफ दिलाने समेत अन्य मांगें रखी। एसडीएम-सीओ ने परिवार की मांगों को पूरा कराने का भरोसा देकर रोड जाम खुलवाया। इस पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए उन्नाव चले गए। करीब आधा घंटे तक रोड जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा। मुसाफिर परेशान नजर आए। वहीं मृतक सुखदेव के भाई आनंदपाल लोधी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाई की पत्नी सरोजनी देवी का सरकार इलाज कराए जाने, चारों बच्चों की पढ़ाई का खर्चा सरकार द्वारा वहन किए जाने, पीडि़त परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, मृतक सुखदेव की बड़ी बेटी रागिनी को सरकारी नौकरी दिलाने और हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें