फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, नो पेट्रोल की नोटिस चस्पा, धक्का-मुक्की

रसोई गैस के बाद जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैल गई। इससे जिले के पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। कई पंप संचालकों ने नो पेट्रोल की नोटिस चस्पा कर दी। दोपहर बाद पेट्रोल पंपों पर बाइक व चार पहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भीड़ को देखते हुए कई पंपों पर पुलिस बुलानी पड़ी। सलोन में एक पंप पर तो पेट्रोल के लिए लोगों में धक्का-मुक्की तक हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारियों ने कई पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी। खाड़ी में बढ़े युद्ध का असर दिखने लगा है। रसोई गैस के लिए एजेंसियों में लंबी लाइन रोज लग रही है। बृहस्पतिवार को डीजल-पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते दोपहर बाद बाइक और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें पेट्रोल पंपों पर लग गईं। कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि संचालकों को ''''ईंधन नहीं है'''' के नोटिस चस्पा करने पड़े। कुछ स्थानों पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामे के कारण पंपों पर काम करने वाले कर्मचारी भी इधर-उधर चले गए। शहर के सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा, कचहरी सड़क, जेल सड़क सहित शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एएसपी संजीव कुमार सिन्हा, डीएसओ उबैदुर्रहमान सहित अन्य अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों को पर्याप्त ईंधन होने की जानकारी देते हुए अफवाहों से बचने की सलाह दी। घरों में डीजल पेट्रोल स्टॉक न करने की सलाह भी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें