फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निष्कासित होने पर ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने अमर उजाला से की बात, बोले- सपा में आस्था का सम्मान नहीं

30 साल तक समाजवादी पार्टी की अग्रिम पंक्ति का हिस्सा रहे और खांटी नेता की भूमिका अदा करने वाले ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय को सपा से निष्कासित कर दिया गया है। सपा हाईकमान ने दो दिन पहले तीन विधायकों को पार्टी से बाहर किया था। उसमें ऊंचाहार विधायक का नाम भी शामिल था। आरोप लगे हैं कि राज्यसभा के चुनाव में क्रास वोटिंग की गई थी। इस पूरे मामले में विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि उन्होंने जो भी किया अपनी अंतरात्मा की आवाज पर किया। सपा विचारधारा से भटक गई है और उसमें उन्हें हर दिन घुटन होती थी। आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि 30 वर्ष का लंबा सफर सपा के साथ रहा है। हमने सपा को ताकत देने का काम किया। दर्द भी सहन किए। एक विचारधारा लेकर हम आगे बढ़े, इसमें सबका का सम्मान, सबका आदर रहा। उसी पर हम आगे बढ़ते चले गए। जहां अन्याय और अत्याचार दिखा वहां खुलकर विरोध किया। कभी समझौतावादी राजनीति नहीं की। हर समाज के व्यक्ति को आगे लाने के लिए काम किया। तमाम बार जेल भी जाना पड़ा। इसमें कोई दोराय नहीं है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें स्नेह दिया। नेताजी का स्नेह बना रहा। उनके साथ काम भी किया लेकिन राजनीति विचारधारा पर होती है। जब कोई राजनीतिक दल विचारधारा से अलग हो जाए तो दिक्कत होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें