फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत, पत्नी और बच्ची मामूली रूप से घायल

रायबरेली। सेमरी क्षेत्र के ग्राम सेमरी चौराहा के कानपुर रोड निकट सेमरी चौकी के आगे उन्नाव-लालगंज मुख्य मार्ग (एनएच-31) पर सोमवार रात मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और दो वर्षीय बेटी को मामूली रूप से जख्मी हो गए। सलोन क्षेत्र के गढ़ी जमीर्व खुर्द निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र गेंदालाल कानपुर में पत्नी सोनिया और दो वर्षीय बेटी के साथ रहकर निजी नौकरी करते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे वह पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे। सेमरी चौराहे के पास त्रिवेणी काशी महाविद्यालय के सामने अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची सेमरी चौकी पुलिस ने घायलों को खीरों अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने शैलेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी सोनिया समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें