खीरों (रायबरेली)। श्रीतालेश्वर मंदिर मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबला सरायं मिश्रन व मथुरा खेड़ा के बीच हुआ। मैच का शुभारंभ विधायक राहुल लोधी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबले में मथुरा खेड़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सरायं के खिलाड़ियों ने 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। सराय टीम के बल्लेबाज डीके ने 33, गौरव मिश्र ने 28 व शिवरतन ने 15 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मथुरा खेड़ा के सभी खिलाड़ी 14 ओवर में 98 रन बना आउट हो गए। सरायं ने फाइनल मुकाबला 33 रन से जीतकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। सरायं के गेंदबाज गौरव व विपिन ने 2-2 विकेट लिया । मैच में अंपायर मुकेश व उमेश ने कमेंट्री की भूमिका निभाई। आयोजकों की ओर से विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संवाद