फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में बैंक में तैनात एक युवक की मौत

रायबरेली के जगतपुर क्षेत्र के जगतपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बाईपास पर ट्रक से बाइक टकरा गई। जिससे एक निजी बैंक कलेक्शन डिपार्टमेंट में तैनात युवक की मौत हो गई। बुधवार को जमुनापुर ईश्वर दासपुर निवासी अरविंद सिंह (33) पुत्र राज किशोर सिंह घर से रायबरेली एचडीएफसी बैंक जा रहे थे। तभी घने कोहरे के कारण जगतपुर बैंक ऑफ बडौदा के पास बाईपास पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी लाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर एलपी सोनकर ने बताया कि युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खड़े ट्रक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें