फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांशीराम की जयंती पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर कसा तंज

रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के कल्याणपुर सुरजई गांव में रविवार को कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शिरकत कर कांशीराम को दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। आज समाज के लोगों को जो सम्मान मिल रहा है, उसमें कांशीराम का बड़ा योगदान है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान समय में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया। कार्यक्रम में मथुरा प्रसाद, आलोक कुमार, विनय कुमार, मनोज मौर्य, सत्येंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें