हलोर (रायबरेली)। महराजगंज के हिलहा कोटवा गांव में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर किसान पर जानलेवा हमला किया। चाकू से कई वार किए गए। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो बदमाश भाग गए। ग्रामीण इकट्ठा हुए तो चोर किसान को अधमरा छोड़ कर भाग गए। रस्सी के सहारे घर में उतरे बदमाशों ने किसान पवन बाजपेई पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पत्नी और बच्चे जाग गए तो उन पर भी हमला किया गया। रात में ही चीख पुकार पर ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। इस पर बदमाश भाग गए। बदमाशों ने किसान पर हमला क्यों किया, इसकी तफ्तीश की जा रही है।