फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिलाधिकारी ने दुकनहा में बृहद वृक्षारोपण स्थल का किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी

खीरों (रायबरेली)। आगामी 12 जुलाई को शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले बृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सरनजीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे विकासखंड खीरों के दुकनहा गांव स्थित चारागाह भूमि एवं पाहो ग्राम पंचायत की सुरक्षित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने बताया कि हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खीरों ब्लॉक के दुकनहा गौशाला के समीप स्थित सुरक्षित चारागाह भूमि तथा पाहो ग्राम पंचायत की सुरक्षित भूमि में से किसी एक स्थान का चयन बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगभग चार हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। वृक्षारोपण के उपरांत आयोजित जनसभा के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सीडीओ अंजुलता, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी डॉ. अंजू रानी वर्मा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ दोनों संभावित स्थलों का निरीक्षण कर वृक्षारोपण एवं जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों स्थलों के निरीक्षण के बाद अंतिम रूप से किसी एक स्थान का चयन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दुकनहा गांव की चारागाह भूमि पर पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी सुरक्षित भूमि की खंभे व तारबंदी कराने, जनसभा स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सड़क किनारे स्थित सुरक्षित चारागाह भूमि को छोड़कर पीछे की भूमि पर वृक्षारोपण कराए जाने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वृक्षारोपण सड़क किनारे स्थित सुरक्षित चारागाह भूमि पर ही कराया जाए तथा पूरी भूमि की खंभे लगाकर घेराबंदी कर उसे अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए, जिससे पौधों की सुरक्षा और भूमि का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान डीसी मनरेगा प्रमोद सिंह चंदौल, बीडीओ डॉ. अंजू रानी वर्मा, एपीओ मनरेगा सचिन पाठक, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें