फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलभराव से त्रस्त ग्रामीण, 10 साल से नहीं मिला समाधान, दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित

घुरवारा (रायबरेली)। क्षेत्र के जहनामऊ उर्फ भगवतीपुर ग्राम सभा के गोविंदपुर गांव में जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीण लंबे समय से जूझ रहे हैं। गांव में पानी निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं है और न ही आवागमन के लिए खड़ंजा बना है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। गलियों में पानी भर जाने से घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। गांव के फूलचंद, अखिलेश यादव, राहुल और अंकुश ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब 10 वर्षों से लगातार इस परेशानी का सामना कर रहे ग्रामीण अब खुद को पूरी तरह उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण उनका आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है और बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें