रायबरेली में धनतेरस को लेकर बाजार सज गया है। इस बार जीएसटी में कमी से बाजार जहां गुलजार है, वहीं त्योहारों पर ऑफरों की भरमार है। इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, सराफा, वाहन, कपड़ा समेत अन्य बाजार में उत्साह दिख रहा है। व्यापारियों को इस बार रिकार्ड कारोबार होने की उम्मीद दिख रही है। वैसे तो धनतेरस शनिवार को है, लेकिन इसके पहले ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर, कैपरगंज, रेलवे स्टेशन रोड, खोवा मंडी, बस स्टेशन, पुलिस लाइन समेत अन्य स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, बर्तन आदि दुकानों पर लोग अभी से पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं।