फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंदिरा नहर में बहते मिले तीन शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

बांदा-बहराइच हाईवे के पास स्थित इंदिरा नहर में शुक्रवार सुबह दो पुरुषों व एक महिला के शव बहते हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। यह शव मलपुर गांव के पास बहते हुए पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार तीनों शव अर्धनग्न अवस्था में मिले हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव करीब दस दिन पुराने बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक पुरुष की आयु लगभग 50 वर्ष, दूसरे की करीब 40 वर्ष तथा महिला की आयु लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शवों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही बछरावां व शिवगढ़ थाने की पुलिस के साथ ही घटनास्थल पर एडिशनल एसपी आलोक कुमार सिंह भी पहुंचे। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें