फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इनरव्हील क्लब की स्वर्ण जयंती पर सेवा के नए आयाम, सेवा संकल्प को मजबूत करते हुए दो दिवसीय उत्सव

समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सक्रिय इनरव्हील क्लब रायबरेली ने अपनी स्वर्ण जयंती मनाई। वर्ष 1976 में स्थापित इस क्लब ने अपने पचासवें वर्ष में सुविधावंचित बच्चों की शिक्षा, वृद्धों और अनाथों की सहायता, निर्धन कन्याओं के विवाह, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविरों और जागरूकता अभियानों जैसे अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। स्वर्ण जयंती को यादगार बनाने के लिए क्लब ने दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया। 24 जनवरी को 50 निर्धन बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी शिक्षा सुगम हो सके। 50 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग और उनकी पूरे वर्ष की फीस प्रदान की गई। नगर पालिका परिषद बालिका इंटर कॉलेज में कंप्यूटर लैब के लिए दो कंप्यूटर सेट दिए गए। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 50 से अधिक बच्चों को एचपीवी वैक्सीनेशन करवाया गया। आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें और रोटरी सेवा सदन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं की तीन महीने की फीस भी क्लब ने वहन की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें