फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गेहूं की बोआई के लिए मौसम अनुकूल, किसानों ने शुरू किया काम

रायबरेली। सर्दी धीरे धीरे कदम बढ़ा रही है। रबी की प्रमुख फसलों में गेहूं की बोआई किसान करने लगे हैं। सुबह और देर रात कोहरा पड़ रहा है लेकिन अभी यह बहुत घना नहीं है। हालांकि खेतों में ऊपरी सतह पर नमी है। ऐसे में किसान सिंचाई का बंदोबस्त कर बोआई कर रहे हैं। इस समय गेहूं की बोआई की पीक सीजन है। किसानों का कहना है फसल के लिहाज से मौसम अनुकूल है। बोआई खत्म होने के बाद कोहरा पड़ना बहुत जरूरी है। कोहरा होने से ही गेहूं की फसल में बढ़ आती है। गेहूं की फसल को सर्द मौसम की जरूरत होती है। खासकर दिसंबर और जनवरी में तापमान सामान्य होना जरूरी है। अधिक तापमान होने से फसल को नुकसान होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें