फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एक माह बाद नहर किनारे दबा मिला श्रमिक का अस्थिपंजर, पत्नी बेटी ने कराई हत्या

हरचंदपुर। क्षेत्र के बराइन मजरे हिलालगंज गांव में करीब एक माह से लापता श्रमिक का अस्थिपंजर बृहस्पतिवार देर रात नहर की पटरी के किनारे जमीन में दबा मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव के अवशेषों को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतक की पत्नी और बेटी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। जहां दोनों ने हत्या की बात बताई। हत्या क्यों की गई इसकी पड़ताल हो रही है। गांव निवासी छोटे लाल पासी श्रमिक थे। एक माह पहले वह लापता हो गए। इस पर बेटे सतीश ने पुलिस को जानकारी दी। इसमें गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। काफी समय तक पिता का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सतीश को शक हुआ। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता के साथ कोई अनहोनी हुई है और यह मामला गुमशुदगी का नहीं, बल्कि हत्या का हो सकता है। सतीश के शक के आधार पर पुलिस ने उसकी मां केशकली (50) और बहन से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान हत्या किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। देर रात पुलिस व फोरेंसिक टीम नहर पटरी के किनारे जमीन की खोदाई कराई और छोटे लाल के शव का अस्थिपंजर बरामद किया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआत पड़ताल में हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक की पत्नी और बेटी से पूछताछ की गई है। जिससे हत्या के तथ्य मिले हैं और कौन लोग शामिल हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें