फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के श्रमिकों ने की हड़ताल, बिजली उत्पादन ठप होने का खतरा

यूपी के रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी परियोजना में काम करने वाले श्रमिकों ने सोमवार को हड़ताल कर दी। परियोजना के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने परियोजना प्रबंधन मोबाइल बैन व बाइक पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया है। श्रमिकों की हड़ताल के चलते परियोजना में यूनिटों के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, एनटीपीसी परियोजना में बिजली बनाने के लिए स्थापित छह यूनिटों को चलाने के लिए इस पास के गांव से लगभग 5000 मजदूर कंस्ट्रक्शन कंपनियों के माध्यम से मजदूरी करते हैं। मजदूरों ने सोमवार हड़ताल कर दिया। मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। श्रमिक अश्विनी अमरनाथ नीरज मिश्रा, शिवांशू तिवारी, अजीत तिवारी, बाल जी, मुकेश अरूण पांडेय, सुजीत यादव, महेंद्र साहू, बेनीमाधव, शक्ति चौरसिया, सूरजपाल राम किशुन, कल्लू राम, राम सिंह, दिनेश शुक्ला, शिव सिंह, मदन, शिव सिंह, पुष्पेंद्र मिश्रा, दिनेश कुमार, दीपक, चंदन सिंह ने बताया कि परियोजना प्रबंधन ने मोबाइल पर पाबंदी लगा दी है। इससे किसी के बीमार होने या कोई परेशानी होने पर सूचना नहीं दे पाते हैं। साथ ही बाइक अंदर नहीं जाने देते। इससे लगभग पांच किमी पैदल चलना पड़ता है। इसके चलते हड़ताल की गई। परियोजना के डीजीएम केएम गुप्ता ने समझाने की कोशिश की लेकिन श्रमिक नहीं मानें। श्रमिक मोबाइल व बाइक पर प्रतिबंध हटाने की मांग कर अड़े हुए हैं। वहीं परियोजना की एजीएम दिशा अवस्थी ने बताया एंड्रायड फोन बैन है। की-पैड मोबाइल ले जाने की छूट है। श्रमिकों से बातचीत की जा रही है। यूनिटों के संचालन में कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें