उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाइस्कूल और इंटर के नतीजे शुक्रवार को घोषित हुए। डलमऊ के न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग की छात्रा रिया यादव ने 95.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। इसी तरह इंटर में इसी विद्यालय की प्रांजलि जायसवाल ने 92.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉप सूची में पहला स्थान हासिल किया। परिणामों की बात की जाए तो न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन के छात्र-छात्राओं का मेरिट सूची पर दबदबा रहा। इस बार सभी मेरिट होल्डर ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों ने बहुत बेहतर प्रदर्शन किया। गदागंज से दो, खीरों से दो, समेरी से एक, डलमऊ से सात, सतांव से तीन, बेलाखारा से एक,, सलोन से एक, शहर से दो, लालगंज से एक, सरेनी से एक, बछरावां से एक छात्र ने टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया। हाई स्कूल परीक्षा में जनपद में चौथा व खीरो ब्लॉक में पहला स्थान अर्जित करने वाली दिपाली गुप्ता के पिता श्यामू गुप्ता किराना की दुकान चलाते है । जबकि मां गृहणी है । दिपाली गुप्ता की बड़ी बहन यशी गुप्ता ने भी वर्ष 2023 की इंटर मीडिएट परीक्षा में 476 अंक 95.2 प्रतिशत हासिल कर जनपद में छठवां स्थान व ब्लॉक में दूसरा स्थान अर्जित किया था।