फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरी आम से पेड़ लकदक, किसानों को बारिश के साथ फल में कीड़े पड़ने की आशंका

रायबरेली के महाराजगंज क्षेत्र में आम की खेती एक महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए जानी जाती है। यहां पर 252 हेक्टेयर में आम की फसल होती है। इस समय पेड़ आम से लकदक हैं। उनको बाजार भेजा जा रहा है। हालांकि इस बार आम को कीड़ा लगने का डर है। खासकर बारिश के बाद। इसी कारण आम बागवान आम की तुड़ाई कराकर उसे मांग के अनुरूप व्यापारियों को भेज रहे हैं। क्षेत्र के पहरेमऊ, अशरफाबाद, झखरी, पहरवा, सोथी, थुलवासा गांव में बड़ी मात्र में आम की बागें मौजूद है।यहां किसान आम की फसल से अच्छी आय प्राप्त करते हैं। सोथी गांव के रहने वाले आम बागवान शिव फूल सिंह ने बताया कि आम की दशहरी आम की पैदावार पिछली बार से अच्छी है। इस समय दशहरी आम की फसल अंतिम पड़ाव पर है। जैसे ही बारिश होना शुरू होगी। दशहरी आम में कीड़े पड़ने की आशंका बढ़ जाएगी। किसान गुल्फराज, हीरालाल, अशोक सिंह ने बताया की दशहरी आम की फसल अंतिम चरण पर है।और अब चौसा आम की फसल तैयार हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें