फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा पड़ा डीह रजवहा, जलालपुर धई माइनर में सिर्फ तली पर आया पानी; धान रोपाई का काम प्रवाभित

यूपी के रायबरेली में दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गंग नहर से निकलने वाली जलालपुर धई माइनर में क्षमता से कम पानी आने से कुलाबा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण सैकड़ों एकड़ पर धान की रोपाई में दिक्कते आ रही हैं। किसानों को पंपसेट लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। मुन्ना सिंह का पुरवा, बहादुरगंज गांव निवासी किसान शिवप्रसाद पाल ने बताया कि वह पंपिंग सेट से खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे हैं। पानी कम होने से नहर में पंपिंग सेट भी पूरी क्षमता से पानी नहीं दे पा रहा है। किसान शिवप्रसाद पाल, सुनील कुमार पासी, रामकरन यादव, गुड्डू प्रजापति, राजू, भोला शंकर त्रिवेदी, धर्मेंद्र त्रिवेदी, श्रीराम यादव ने नहर विभाग के कर्मचारियों पर आक्रोश व्यक्त किया है। इस संबंध में जेई हरिश्चंद्र ने बताया कि पानी नहरों में छोड़ा गया है। अगर, क्षमता से कम पानी है तो जल्द ही फुल पानी चलाया जाएगा। इसके अलावा परशदेपुर क्षेत्र से निकले डीह रजवहा में भी पानी न आने से रजवहा में झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। इससे धान की रोपाई ठीक से समय पर नहीं हो पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। इस नहर से लगभग 50 हजार किसान सिंचाई करते हैं। इसकी दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। इस रजवहा से रायबरेली व प्रतापगढ़ जिले के भी किसान सिंचाई करते हैं। इससे निकली दर्जनों माइनर भी सूखी पड़ी हैं। किसान राजकुमार मौर्य, पम्मू सिंह, सुशील सिंह, रामअचल यादव, राकेस कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि नहर में पानी न आने से धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। देर से रोपाई होने पर पैदावार प्रभावित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें