फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, गंदगी देख हुए नाराज, कर्मचारी बोले- एक साल से नहीं मिली सैलरी

रायबरेली के लालगंज में सीएमओ ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीएचसी अधीक्षक से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. दिनेश चंद्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मचारियों में खलबली मच गयी। कर्मचारी वार्डों में पड़े बेडों में चद्दर बिछाते नजर आए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आते ही इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी कक्ष, कार्यालय, पैथोलॉजी कक्ष, ओटी रूम, कोल्ड चेंन रूम का निरीक्षण किया। कोल्ड चेन रूम में उन्होंने दवाओं के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद प्रसूती वार्ड पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया। ड्यूटी रजिस्टर की जांच की और छुट्टी पर गए चिकित्सकों और कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल में साफ सफाई को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को परिसर में संचित साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल, डॉ. कुमार विमल, डॉ. सत्यजीत, फार्मासिस्ट शैलेंद्र सहित अन्य चिकित्सीय स्टाफ मौजूद रहा। ठेकेदारी में लगे सफाईकर्मियों ने बताई अपनी पीड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल तीन सफाई कर्मी तैनात हैं। जिनमें एक सफाई कर्मी राकेश को छोड़कर शकीला व जागेलाल को ठेकेदारी के तहत सफाई के काम में लगाया गया है। दोनों कर्मचारियों ने सीएमओ से अपनी पीड़ा बताई। कहा कि उन्हें मिलने वाली मामूली मजदूरी एक साल से नहीं मिली है, जिससे उनके सामने भुखमरी का संकट आ खड़ा हुआ है। जागेलाल ने बताया कि इसी माह उसकी बेटी की शादी भी है। उसे मिलने वाली तनख्वाह एक साल से नहीं मिली। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक से दोनों कर्मचारियों की समस्या का निदान कराने के लिए कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें