फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली:जल जीवन मिशन योजना की खस्ताहाल दशा से राजनीति का पारा गर्म

जल जीवन मिशन की खस्ताहाल दशा से राजनीति का पारा गर्म हो गया है। कांग्रेस और सपा के नेता मुखर होकर सामने आ गए हैं। दिशा की बैठक में जिस तरह अमेठी सांसद केएल शर्मा व सपा विधायकों ने जल जीवन मिशन योजना की दशा पर सवाल खड़े किए, उसने यह बात बयां कर दी है कि योजना का अक्स और नक्श सही नहीं है। कांग्रेस ने तो साफ तौर पर इस मुद्दे को गर्म करने का निर्णय ले लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिले, इसके लिए 3 हजार करोड़ की जल जीवन मिशन योजना जिले में चल रही है। 1500 करोड़ की किस्त मिल चुकी है लेकिन काम अभी आधा अधूरा है। किसी भी गांव में अभी तक शुद्ध पानी नहीं जा सका है। अधिकारियों का दावा है कि योजना का काम तेजी से कराया जा रहा है। हालांकि हकीकत जुदा है। यही कारण है कि सोमवार को जब दिशा की बैठक हुई तो उसमें जल जीवन मिशन का मुद्दा छाया रहा। सांसद राहुल गांधी की अनुपस्थिति में अमेठी सांसद केएल शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। सबसे पहले उन्होंने जल जीवन मिशन की योजना पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से सवाल किए। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजना है। इसके लिए सभी को धन्यवाद देना चाहिए। इस पर बछरावां के सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि जब योजना का हाल खराब है तो धन्यवाद किस बात का दिया जाए। इस योजना पर सपा विधायक राहुल लोधी, सरेनी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की। कहा कि योजना का जिले में बहुत बुरा हाल है। अमेठी सांसद केएल शर्मा ने इस पर मामले की जांच कराने के लिए डीएम से कहा। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि मामला सांसद राहुल गांधी तक पहुंचा है। कांग्रेस ने खुद योजना की पड़ताल कराई है तो जमीन पर योजना का धड़ाम मिली है। अभी तक किसी भी गांव में पानी नहीं पहुंच सका है। बस टंकियां आधी अधूरी बनी हुई हैं। इस योजना को 2024 में पूरा होना था। अब यह 2028 में पूरी होगी। उनका कहना है कि पता नहीं यह कब पूरी होगी। हालांकि इस मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें