बीती 5 अक्टूबर को हुए मारपीट के मामले में युवक की मौत ने तूल पकड़ लिया है। पहले युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साफ कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो उसके बाद आरोपी युवक संदीप के परिजनों व ग्रामीणों ने जगतपुर थाना परिसर में हंगामा काटा। पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोपी की दादी और मां थाना परिसर के अंदर बेहोश हो गईं। जिस पर पानी के छींटें मारकर दोनों को होश में लाया गया। अभी भी पुलिस और आरोपी के परिजनों के बीच खींचतान चल रही है।