रायबरेली में गदागंज कस्बा में शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष ने व्यापारियों के साथ बिजली पानी की समस्याओं को लेकर की बैठक की। इशमें अधिकतर व्यापारियों ने बताया कि गदागंज चौराहे पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है। कस्बा के अधिकतर इंडिया मार्का नल व सांसद निधि से लगी पानी टंकी की सप्लाई बंद है कस्बे के चौराहे पर ही स्थानीय पुलिस चेकिंग लगा दी जाती है। सोमवार व शुक्रवार बाजार के दिन मुख्य चौराहे पर चेकिंग ना लगाई जाए वहीं कस्बे के व्यापारियों ने यह भी बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बिजली कटौती अनवरत की जाती है जिससे हम लोगों के व्यापार में फर्क पड़ता है वहीं गदागंज चौराहे से जलालपुर धई जाने वाली सड़क की भी मरम्मत कराने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामविलास जायसवाल, अनिल सविता, समर बहादुर सिंह, पप्पू गुप्ता, बबलू गुप्ता, अमित मौर्य, राहुल जायसवाल मौजूद रहे।