फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में तेज रफ्तार कार ने सात वर्षीय बालक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

यूपी के रायबरेली में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसा गदागंज थाना क्षेत्र के ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर पम्पापुर चौराहे के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। यहां पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे सात वर्षीय बालक सतीश कुमार को टक्कर मार दी। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि सतीश मूल रूप से डलमऊ थाना क्षेत्र के नवाजगंज का रहने वाला था। पम्पापुर चौराहा अपने ननिहाल आया था। उधर, टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें