फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक घायल

यूपी के रायबरेली में उन्नाव हाईवे पर शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा लालगंज थाना क्षेत्र में बाबा का पुरवा मजरे सेमरपहा गांव के पास हुआ। पिकअप चालक अनिल कुमार पाल को मामूली चोटें आईं हैं। वह कानपुर के पनकी के रहने वाले हैं। अनिल ने बताया कि वह कानपुर से पिकअप में शटरिंग का सामान लादकर रायबरेली जा रहे थे। रास्ते में उलटी दिशा से आ रहे डंपर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें