फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में शिवगढ़ हाईवे पर मिला खून से लथपथ युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

रायबरेली में मंगलवार को तड़के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। सड़क पर शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना बांदा बहराइच हाईवे निकट नरबिला पुल के पास की है। स्थानीय लोगों ने सुबह सड़क पर शव पड़ा देखा तो तुरंत डायल 112 और शिवगढ़ थाने को सूचना दी। सूचना मिलने पर शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। पुलिस फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान की कोशिश की जा रही है। मामले की गहन जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें