फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सावन के तीसरे सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय

रायबरेली में सावन माह के तीसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने जलाभिषेक करके मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गए। भक्तों में खासा उत्साह दिखा। महिला और युवा भक्तों की भारी मौजूदगी रही। भक्तों ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल चढ़ाकर भोलेनाथ की आराधना की। कुछ स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन भी हुए। घाटों पर पहुंचकर भक्तों ने गंगा स्नान भी किया। राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव स्थित श्री जमुनेश्वर महादेव मंदिर में भोर पांच बजे से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए। सबसे पहले मंदिर की पुजारिन सुनीता त्रिवेदी ने पूजा अर्चना किया। इसके बाद अन्य भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। अशोक त्रिवेदी, निहाल, विशाल आदि भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। शहर के जगमोहनेश्वर मंदिर रायबरेली, महाकालेश्वर मंदिर, सर्वेश्वर मंदिर आचार्य द्विवेदी नगर में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक पहले गेगासो गंगाघाट पर भक्तों ने गंगा स्नान किया और सिंहोलेश्वर धाम पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक कर पुष्प धतूरा बेलपत्र कमल पुष्प अर्पित किया। लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ऐहार गांव स्थित प्रसिद्ध श्री बाल्हेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, सराफा मंडी के भैरवनाथ मंदिर, रक्षकेश्वर मंदिर अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। भोजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक दौलतपुर स्थित श्री बाबा कामेश्वर मंदिर व भोजपुर के ओंकारेश्वर मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें