फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सर्दी ने कंपाया... गेहूं को फायदा, आलू-सरसों को नुकसान

रायबरेली में भीषण ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं खेती पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन सरसों और आलू की फसल के लिए कोहरा काफी नुकसानदेह है। किसानों का मानना है कि अगर कोहरा इसी तरह पड़ता रहा तो आलू और सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान होगा। मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, इसके साथी दृश्यता बहुत कम रही लोगों को दैनिक काम काज में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। भीषण सर्दी के कारण सड़कों पर चहल-पहल नहीं दिखी। लोग सर्दी से बचने के लिए उपाय करते नजर आए वहीं प्रशासनिक स्तर पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे निराश्रित लोगों को सर्दी से बचने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। शासन स्तर पर अलाव का बजट पास कर दिया गया है इसके बाद भी जिले की सभी तहसीलों में अलाव जलते नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों को पेड़ की टहनियों व कूड़ा करकट का अलाव जलाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें