फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में सपाइयों ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 03:13 PM IST

रायबरेली में सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर गृहमंत्री के वक्तव्य को लेकर आक्रोश जाहिर किया। पहले सपा कार्यकर्ताओं की बैठक सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जत्था सड़क पर निकला। इस दौरान पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए भाग दौड़ करनी पड़ी। करीब एक घंटे तक सुपर मार्केट से लेकर कलेक्ट्रेट तक सपाइयों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने गृहमंत्री को हटाने के साथ मामले में माफी मांगने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें