रायबरेली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चल रहा है, जिसके तहत पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संशोधन के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने एसआईआर में साजिश के तहत सपा समर्थित मतदाताओं के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया है। सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को मीडिया से जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से एसआईआर प्रक्रिया में फॉर्म 7 का सहारा लेकर मतदाताओं के नाम काटने का कुचक्र किया जा रहा है। उन्होंने पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची पर कार्य करने और सत्तापक्ष के दबाव में किसी को भी मताधिकार से वंचित न किए जाने की पुरजोर वकालत की है।