फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सिलिंडर का संकट, होटलों को धड़ल्ले से बेची जा रही घरेलू गैस

Bhupendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 02:01 PM IST

रायबरेली के लालगंज में नगर और आसपास के क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलिंडर को लेकर हाहाकार मचा है। उपभोक्ता बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं पा रहे हैं। मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ रहा है, लेकिन घर तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे लोग परेशान हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर होटलों में घरेलू सिलिंडर का खुलेआम उपयोग हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि तीन दिन पहले गैस बुक की थी। अब तक सिलिंडर नहीं मिला। जबकि मोबाइल पर डिलीवरी का मेसेज आ चुका है। निराला नगर की संगीता दो हफ्ते से परेशान हैं। एजेंसी पर केवाईसी का हवाला देकर टरकाया जा रहा है। घर में चूल्हा ठंडा पड़ा है। रामचंद्र का कहना है कि एजेंसी सिलिंडर नहीं दे पा रही। लंबी लाइन लगवाई जाती है फिर भी निराशा हाथ लगती है। लोगों का सवाल है कि जब आम उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं मिल रहा, तो होटलों तक घरेलू सिलेंडर कैसे पहुंच रहा है। इस मामले में एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें