फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में स्क्रबटाइफस ने ढाया कहर, बच्चों को लिया चपेट में, पहाड़ों पर होता है यह रोग

पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रभावित करने वाला स्क्रबटाइफस रजिले के बच्चों को भी चपेट में ले रहा है। पहली बार जिले में स्क्रबटाइफस के चपेट में बच्चे आए हैं। जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में जिले में 15 दिन में स्क्रटाइफस के छह मरीज मिल चुके हैं। इसमें कई मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। स्क्रबटाइफस की चपेट में आने के बाद मरीज के जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। घासफूस में होने वाले बहुत ही छोटे मच्छरों के काटने से यह बीमारी होती है। जिला अस्पताल में इस समय मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर मच्छर जनित रोगों ने पैर फैलाए हैं। डेंगू, जेई और एईएस के साथ स्क्रबटाइफस भी फैल रहा है। बीमारी की गंभीरता दो देखते हुए बच्चा वार्ड में व्यवस्था की गई है। साथ ही साफ-सफाई को लेकर स्वस्थ्य विभाग अलर्ट है। चिकित्सकों ने इसे लेकर एहतियात बरतने की भी सलाह दी है। बच्चों के मच्छरों से कैसे बचाया जाए, इस पर भी गाइडलाइन जारी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें