फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में पेशी पर आई महिला को पति ने भरी कचहरी में पीटा, बीच-बचाव में दो वकील घायल

रायबरेली में सोमवार को पेशी पर आई महिला को उसके पति ने भरी कचहरी में जमकर पीटा। इस दौरान बीच बचाव करने में दो वकील भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। मूल रूप से अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा निवासी सीमा ने बताया कि तीन साल पहले उनकी शादी कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहन सिंह का पुरवा निवासी मिथुन के साथ शादी हुई थी। सोमवार की सुबह तलाक के मामले में पेशी पर कचहरी आई थीं। इस दौरान विवाद होने पर पति ने पीट दिया। बीच बचाव में दो वकील भी घायल हो गए। सदर कोतवाल शिवशंकर सिंह का कहना है आरोपी को पकड़ लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें