रायबरेली में लालगंज रेलवे स्टेशन पर पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना लालगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई। घायल युवक की पहचान कानपुर जनपद के कल्याणपुर निवासी अजय सरोज के रूप में हुई है। वह रायबरेली से रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन जा रही ट्रेन के सामने कूदा। ट्रेन चालक ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।