फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में नाली के विवाद में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, चार के खिलाफ केस दर्ज

यूपी के रायबरेली में नाली के विवाद को लेकर आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं ईंट से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना सरेनी थाना क्षेत्र के मोनी मोहल्ला सरेनी बाजार की है। यहां के रहने वाले राजेंद्र कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय राम राखन तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उनका बेटा अतुल तिवारी उर्फ गुड्डन उम्र करीब 42 वर्ष शनिवार की दोपहर घर से बाजार जा रहा था। इसी समय नाली के विवाद को लेकर पहले से घात लगाए बैठे पुनीत सिंह पुत्र अज्ञात, अजय वर्मा पुत्र अज्ञात, बव्वा पुत्र राजू एवं करण प्रजापति पुत्र धनारी प्रजापति ने बेटे पर लाठी-डंडा व ईंट से हमला कर दिया। इससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना से माता सुशीला तिवारी, बहन अलका, वेदिका का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल शिवाकांत पांडे ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। टीम गठित करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम ने भी पड़ताल की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें