फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में नहाते समय गंगा में डूबा युवक... मौत

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान युवक डूब गया। साथ में नहा रहे लोगों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद पुरोहितों ने कूदकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि डूबने वाला युवक करन सरोज (30) मूल रूप से प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना के पूरे पांडेय रामपुर बावली गांव का रहने वाला था। वह ऊंचाहार क्षेत्र के होरैसा गांव अपनी ससुरल आया था। सुबह पत्नी शिवकांती व साली लालती के साथ गोकना गंगा घाट पर गंगा स्नान को आया था। नहाते समय पैर पिसलने से वह डूबने लगा। पुरोहितों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। युवक के घर वालों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें