फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मूसलाधार बारिश से घरों में भरा पानी, जहरीले जीव-जंतुओं और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

रायबरेली में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से बछरावां विकासखंड क्षेत्र के महारानी खेड़ा मजरे समोधा गांव के लगभग दो दर्जन घरों में पानी भर गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार, शीतल शंकर, अन्नतू , शिवकुमारी , अनिल, रामू , श्रीराम, पुनर्वासी, जगदीश , सजीवन , पुतून , अहरवादीन समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते बरसात में पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान समेत अन्य आलाधिकारियों से की गई, परंतु हर बार शिकायत को अनसुना कर दिया गया। इससे आजिज आकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जिधर पहले पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया था और पाइप डाली गई थी, उस नाले के ऊपर अब एक मकान का निर्माण कर दिया गया। इससे पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है। वहीं बाद में पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया, परंतु कुछ अराजकतत्वों के विरोध के कारण नाली का निर्माण कार्य आधा अधूरा छोड़ दिया गया। घरों के अंदर पानी भर गया है। जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। बच्चों व बड़ों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। कई लोग बीमार भी हैं। इलाज में हजारों रुपया खर्च हो रहा हैं। परंतु, जिम्मेदार अपने में मस्त हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें