यूपी के रायबरेली में सलोन क्षेत्र से लापता युवक का शव बुधवार को मिला। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। भोलागंज चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे।